Advertisement

उत्पाद विभाग ने छापेमारी में 810 लीटर स्प्रिट एवं 50 लीटर शराब जब्त

उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर तीन हजार केजी जावा महुआ किया विनष्ट

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने एक मार्च को छापामारी कर बोकारो जिला के हद में दहियारी जंगल से बड़ी मात्रा में स्प्रिट व् अवैध शराब जब्त किया।

बोकारो जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विजया जाधव के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम द्वारा नावाडीह थाना के हद में जमुनिया नदी किनारे, दहीयारी ग्राम के जंगल में अवैध शराब निर्माण स्थलों पर औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान टीम ने 810 लीटर स्प्रिट एवं 50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया। छापेमारी में 3 हजार किलो फरमेंटेंड जावा महुआ को टीम द्वारा विनष्ट कर दिया गया। छापेमारी के क्रम में संदिग्ध अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति एवं अवर निरीक्षक चंद्रपुरा दीपिका कुमारी आदि शामिल थे। ज्ञात हो कि, लोकसभा चुनाव को देखते हुए बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसे लेकर उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *