Advertisement

डंपर की चपेट में आकर दो बाइक सवार घायल, गंभीर हालत में बीजीएच रेफर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा-फुसरो मुख्य मार्ग पर आर. आर. शॉप जारंगडीह के समीप एक मार्च की संध्या डंपर की चपेट में आने से दो बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में एक नैनाटांड़ दूसरा लालपनिया का रहने वाला बताया जा रहा है। सीसीएल की कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को गंभीर हालत में बोकारो जेनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार एक मार्च की संध्या लगभग 5:30 बजे जरिडीह से अपने पुत्री का विवाह को लेकर पल्सर बाइक क्रमांक JH09AR/5980 से नैनाटांड़ रहिवासी वीरेंद्र कुमार नायक अपने रिश्तेदार लालपनियां रहिवासी गोविंद साव के साथ कथारा की ओर लौट रहे थे। इसी क्रम में जारंगडीह में नए लगे स्प्रिंकल से पानी का फब्बारा निकलने लगा।

बताया जाता है कि पानी से बचने के क्रम में कथारा की ओर से जारंगडीह की ओर जा रहे खाली डंपर क्रमांक JH09AF/2388 की चपेट में आकर दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद डंपर चालक डंपर वहीं छोड़कर फरार हो गया।

वहीं आसपास के रहिवासियों ने दोनों घायलों को तत्काल सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉक्टर निशा टोप्पो द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे रिश्तेदार के अनुसार वह पुत्री के विवाह को लेकर जरिडीह बस्ती गए थे। दोनों घायल रिश्तेदार हैं तथा निजी तौर पर व्यापार करते है।जरिडिह वस्ती से शादी के लिए लड़का देखकर लौट रहे थे। इस दौरान उक्त घटना घटित हो गया।

इस संबंध में कथारा अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर निशा टोप्पो ने बताया कि गोविंद साव के हाइड्रोसील में गंभीर चोट है, जबकि वीरेंद्र कुमार नायक के सर में इतनी गहरी चोट है कि कई स्टीच के बाद भी रक्त स्त्राव बंद नहीं हो रहा है। उन्होंने दोनों घायलों को गंभीर बताया।

घटना की सूचना पाकर बोकारो थर्मल के सहायक अवर निरीक्षक शैलेंद्र मूर्मू सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे तथा दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जप्त कर, अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों का जायजा लिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *