Advertisement

विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में एसडीएम ने छात्र छात्राओं को सराहा

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल बेको में 16 फरवरी को वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बगोदर सरिया एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता उपस्थित हुए।

जानकारी के अनुसार डिवाइन पब्लिक स्कूल बेको में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। वार्षिक आयोजन में स्कूल के लगभग सौ विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किया। इसमें सड़क सुरक्षा, सौर मंडल, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा आईटी से संबधित सहित अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया गया। हैंड एंड क्राफ्ट का अलग से प्रदर्शनी आयोजित था।

इस वार्षिक आयोजन में स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया था। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए एसडीएम ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए मॉडल और उसकी प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर एसडीएम ने विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोंच रखने की सलाह दी। कहा कि विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें। इसी में वे अपनी ऊर्जा को लगाएं।

बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आज इनोवेशन का जमाना है।नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है। वहीं इस दौरान छात्र छात्राओं को एसडीएम ने प्रसस्ति पत्र देकर उनकी हौसला अफजाई की। जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान दिख रहा था।

प्रदर्शनी कार्यक्रम में भाकपा माले नेता संदीप जयसवाल, स्कूल के निदेशक नवीन कुमार, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश कुमार, संस्कार स्कूल के निदेशक दिनेश साहू, डिलर पुरन सहित स्कूल के दर्जनों शिक्षक शिक्षिका मौजुद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *