Advertisement

गैरमजरूवा गांव में धूमधाम से मना बसंत महोत्सव व सरस्वती पूजा

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल से सटे गांव गैरमजरूवा में बसंत महोत्सव के उपलक्ष में विद्या दात्री सरस्वती की पूजा धूमधाम से मनाया गया।

जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन में गांव के पुरूषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। गांव प्रमुख समाजसेवी भरत प्रसाद ने कहा कि इस गांव में वर्षों से बसंत महोत्सव के उपलक्ष में श्रीश्री सरस्वती पूजा धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस वर्ष भी बसंत महोत्सव मनाया जा रहा है।

बताया जाता है कि उक्त महोत्सव को सफल बनाने में अमर ज्योति युवा केन्द्र की अहम भूमिका रहती है। केंद्र के अध्यक्ष सोमनाथ गंझू ने कहा कि इस तरह के मौके पर उत्सव मनाने से गांव में आपसी भाईचारा बना रहता है। सचिव बालमुकुंद प्रजापति ने कहा कि इस तरह के उत्सव मनाने से ग्रामीण रहिवासियों में आपसी भाईचारा के साथ एकता भी बना रहता है। विस्थापित नेता नरेश प्रजापति ने कार्यक्रम को शान्तिपूर्ण सफल बनाने के लिए सभी को साधुवाद दिया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से परमेश्वर प्रजापति, संतोष प्रजापति, सुजीत कुमार, झब्बू प्रजापति, विक्रम प्रजापति, लालेश्वर प्रसाद, ब्रह्मदेव प्रजापति, इंद्रदेव प्रसाद, लखन प्रजापति, संगीता देवी, मीना देवी, रीना देवी, कान्ता देवी, कौशल्या देवी, सुमिता देवी, भोला प्रजापति आदि महोत्सव कार्यक्रम में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *