Advertisement

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। नगर विकास एवं आवास विभाग रांची के निर्देश के आलोक में 16 फरवरी को बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का छः दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फुसरो नगर परिषद के प्रशासक गोपेश कुम्भकार, सिटी मिशन मैनेजर सुजीत त्रिवेदी ने लाभुको को प्रमाण पत्र दिया।

समापन के अवसर पर प्रशासक गोपेश कुम्भकार ने कहा कि महिलाओ के सशक्त होने से देश का विकास होगा। समूह की महिलाएं संगठित होकर स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि आपको हर संभव मदद किया जायेगा।

सिटी मिशन मैनेजर सुजीत त्रिवेदी ने कहा कि स्व रोजगार कार्यक्रम के तहत छः दिनों तक प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई थी, जिसमे विभिन्न समूहों के 45 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए स्वरोजगार से जोड़ने की योजना है। स्वरोजगार के माध्यम से महिला अपनी आय में वृद्धि कर सकती है। इसी उद्देश्य को लेकर विभिन्न तरह के स्वरोजगार के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे महिलायें आतनिर्भर बने।

प्रशिक्षण के दौरान एनआईसीसी के प्रशिक्षक ने ऋण का उपयोग, बजट बनाना, बैंकिंग जानकारी, वित्तिय प्रबंधन, बौद्धिक विकास एवं तकनीकी आदि चीजो के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन दिव्यांश मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर सामुदायिक संगठनकर्ता दिव्यांश मिश्रा, सामुदायिक संसाधन सेवी चिंता देवी, लक्ष्मी सिंह, सुनीता देवी, बेबी देवी, पिंकी नारंग, रीता देवी, मुन्नी देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *