Advertisement

एचएमकेयू ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष बने कैलाश ठाकुर

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। हिन्द मजदूर किसान यूनियन (एचएमकेयू) के झारखंड प्रदेश महासचिव सह राष्ट्रीय सचिव नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन इंद्रदेव महतो ने कैलाश ठाकुर को ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सुरक्षा सदस्य मनोनीत किया है।

इस अवसर पर महतो ने कहा कि हमारा यूनियन कोयला मजदूरों, असंगठित मजदूरों एवं विस्थापितों के अधिकार के लिए सदैव तत्पर रहता हैं। कहा कि कैलाश ठाकुर के आने से संगठन को और शक्ति मिलेगा।

यूनियन का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कैलाश ठाकुर ने कहा कि जो विश्वास के तहत एचएमकेयू नेताओं ने जिम्मेदारी दी है। उसे पूरी ईमानदारी से पुरा करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी मैंने बेरमो विस्थापितों की अनेको लड़ाई महासचिव इंद्रदेव महतो की अगुवाई में लड़ा हूँ।

मौके पर क्षेत्रीय सचिव विश्वनाथ रजवार, कल्याण समिति के केवल चौहान, रवि कुमार हरि, सोहनलाल मांझी, एमडी मन्नू, राजू गंझू, लखन महतो, मोहन महतो आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *