Advertisement

तिरुपति संस्था द्वारा सेक्टर दो में सरस्वती पूजा का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड में सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय तिरुपति संस्था द्वारा बोकारो जिला मुख्यालय के समीप सेक्टर दो स्थित संस्था के कार्यालय में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाया गया। उक्त जानकारी संस्था के निदेशक पी. एन. तिवारी ने 15 फरवरी को दी।

निदेशक तिवारी ने बताया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर बच्चों के बीच कार्यक्रम कर बच्चों एवं महिलाओं को प्रोत्साहन एवं विकास हेतु जागरूक करने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर तिरुपति संस्था की सचिव संगीता तिवारी ने कहा कि कोई भी कार्यक्रम में कुछ मकसद होना चाहिए, जिसमें महिला एवं बच्चों का विकास जरूरी है। उन्होंने कहा कि जहां महिलाएं घर के कामकाज में व्यस्त रहती हैं। उन्हें अपने मनोरंजन का कोई साधन नहीं मिल पाता है।

मुहल्ले में इस प्रकार के कार्यक्रम होने से वे इस कार्यक्रम में शरीक हो अपनी छुपी हुई मानसिकता से बाहर निकल अपने कला और क्षमता को जागृत करती हैं। उन्हें आभास होता है कि मैं भी कुछ कर सकतीं हूं। हमारी तिरुपति संस्था का यही प्रयास रहता है कि नारी उत्थान, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के बीच डांस कंपटीशन, कविता पाठ, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर भंडारा का आयोजन किया गया। मौके पर संस्था की कैशियर सुनीता देवी, उषा देवी, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शशि आचार्य, रजिया बेगम, सीमा कौर, संगीता सिंह, संध्या सिंह, विद्या सिंह, सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *