Advertisement

कोल व्यापारियों ने की नए सेल ऑफिसर से लोकल सेल सुचारु रूप से चलाने करने की मांग

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो परियोजना से जुड़े कोयला व्यापारियों ने क्षेत्र के नए सेल ऑफिसर से 14 फरवरी को भेंट की। इस अवसर पर कोल व्यापारियों ने सेल अधिकारी चंद्रभूषण त्यागी को बुके देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर कोयला व्यापारियों ने कोयला उठाव में आ रही समस्याओं पर बात की। व्यापारियों ने कारो मे लोकल सेल सुचारु रूप से चलाने और पर्याप्त मात्रा मे कोयला उपलब्ध कराने की मांग की। कहा गया कि इससे डीओ होल्डर, ट्रक मालिक, चालक, ग्रामीण, विस्थापित, मैनुअल लोडिंग मजदूर, महिलाओं व स्थानीय बेरोजगारों को लाभ मिलेगा।

सेल ऑफिसर त्यागी ने डीओ होल्डर की मांगों को गंभीरता पूर्वक लिया। साथ हीं कहा कि समस्या समाधान की पहल की जायेगी। इस अवसर पर कोयला व्यापारी मोनू सिंह, पंकज सिंह, मनोज सिंह, कुणाल सिंह, सुजीत सिंह, विक्की सिंह, रवि सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *