Advertisement

युवा व्यवसायी संघ चुनाव हेतु प्रत्याशियों ने किया नामांकन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार में युवा व्यवसायी संघ का होने वाले चुनाव को लेकर अभी से हीं सरगर्मी तेज होने लगा है।

जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को युवा व्यवसायी संघ का होनेवाले चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में सुशांत राइका तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए मो. जमील अंसारी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

मौके पर कार्यकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी कृष्ण कुमार, चुनाव पदाधिकारी विजय सिंह, राकेश जैन, रोहित मित्तल, संतोष भगत, संतोष मित्तल, मो. मंजूर हुसैन, अनिल गुप्ता, गिरिराज गिरी, रविंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *