Advertisement

महाराष्ट्र पुलिस की कब्बडी प्रतियोगिता में मुंबई ने जीता गोल्ड

पुरुष टीम को गोल्ड और महिला टीम को मिला सिल्वर मैडल

मुश्ताक खान/मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता 2024 में मुंबई पुलिस की पुरुष टीम ने गोल्ड मैडल पर कब्जा कर पहले पायदान पर रहे, वहीं महिलाओं की टीम सिल्वर मैडल जीत कर दूसरे स्थान हांसिल करने में सफल रहीं। सात दिवसीय 34वां महाराष्ट्र राज्य पुलिस गेम 24, का भव्य आयोजन नासिक में संपन्न हुआ। मुंबई पुलिस के कब्बडी टीम का तेत्रित्व पुलिस निरीक्षक रविंद्र मोहिते ने किया।

इस प्रतियोगिता में जीती हुई टीम और उसके कप्तान को राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हांथों नवाजा गया। मुंबई पुलिस टीम का नेतृत्व करने वाले कप्तान और कोच आरसीएफ पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक रविंद्र मोहिते की रणनीत से गोल्ड मेडल लेने वाले को सीएम शिंदे ने शाबाशी दी। बता दें कि इस कब्बडी प्रतियोगिता में आरसीएफ के पुलिस नाइक विपुल मोकल ने भी इस प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखाए।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य पुलिस गेम 24, का 34वां कब्बडी प्रतियोगिता में मुंबई पुलिस के जवानों ने राज्य के अन्य पुलिस स्टेशनों के पछाड़ते हुए पहले पायदान पर गोल्ड मैडल जीत कर मुंबईकरों को चौंका दिया। नासिक में संपन्न हुए कब्बडी प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में पुलिस बल के जवानों ने हिस्सा लिया इनमें मुंबई पुलिस की टीम पीआई रविंद्र मोहिते के नेतृत्व में गोल्ड मैडल जितने में कामयाब रही।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विशेष रूप से मुंबई टीम को बधाई दी। सीएम शिंदे ने कहा कि पुलिस वालों के व्यस्त जीवन में समय का आभाव होता है बावजूद इसके कब्बडी की तैयारी कर रही मुंबई पुलिस की टीम काबीले तारीफ है।

सीएम शिंदे और डीसीएम फडणवीस बतौर मुख्य अतिथि नासिक के पुलिस ग्राउंड में पहुंचे थे। बताया जाता है कि नासिक से मुंबई पहुंची पुलिस टीम का भव्य स्वागत किया गया गया। इस अवसर पर आरसीएफ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी केदारी कृष्णा पवार ने मुंबई पुलिस की टीम को जितने के लिए पुलिस निरीक्षक रविंद्र मोहिते और पुलिस नाइक विपुल मोकल को बधाई दी।

Tegs: #Mumbai-won-gold-in-maharashtra-polices-kabaddi-competition

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *