Advertisement

कई फिल्मो के निर्देशक सावन वर्मा के जन्मदिन पर प्रशंसकों ने दी बधाई

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। हिंदी, भोजपुरी, छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी, गुजराती, मराठी आदि कई फिल्मों के निर्देशक सावन वर्मा का बीते 10 फरवरी को जन्मदिन मनाया गया। वर्मा के जन्मदिन उपलक्ष में उनके प्रशंसकों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी। जिसके लिए निर्देशक सावन वर्मा ने सभी को साधुवाद दिया एवं कहा कि उनके प्रशंसकों ने उनके जन्मदिन को खास बना दिया और ढेर सारी बधाइयां मिली। जिससे वे हर्ष महसूस कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि निर्देशक सावन वर्मा की दो भोजपुरी फिल्में जिनका पोस्ट प्रोडक्शन किया जा रहा है। जल्दी ही रिलीज की जाएगी। साथ ही आगामी फिल्मों की तैयारी भी की जा रही है। निर्देशक वर्मा का कहना है कि जिस प्रकार से उनके प्रशंसक उनके कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें अपना प्यार, आशीर्वाद और सम्मान देते हैं।

यह बना रहे और उनकी फिल्मों में भी दर्शकों का प्यार आशीर्वाद मिलता रहे। वे दर्शकों के पसंद की फिल्में लेकर आएंगे। जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देने का काम करेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *