Advertisement

डीएवी कथारा में स्वामी दयानंद की दो सौंवी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। डीएवी संस्था के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती की जयंती पर 12 फरवरी को बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

इस अवसर पर डीएवी कथारा में वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी दयानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि द्वारा की गई। तत्पश्चात पवित्र हवन का आयोजन किया गया। इसके साक्षी सभी शिक्षक गण एवं विद्यार्थी भी बने।

जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय के निर्देश पर विद्यालय के संस्कृत संकाय के वरीय शिक्षक अरविंद कुमार झा ने हवन संपन्न कराया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा स्वामी दयानंद के जीवन पर प्रकाश डाला गया। प्रार्थना सभा की सभी गतिविधियां स्वामी दयानन्द के जीवन पर ही आधारित थीं।

यहां वर्ग सप्तम की रीत एवं श्री द्वारा स्वामी जी के त्यागपूर्ण जीवन पर आधारित भजन प्रस्तुत किया गया। कक्षा सप्तम के शुभांकर चौबे ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवनी के बारे में विस्तार से बताया।
विद्यालय के वरीय शिक्षक एवं इंचार्ज पंकज कुमार ने कहा कि स्वामी दयानन्द का जीवन सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने आडंबर युक्त समाज को जीवन की नई दिशा दिखलाई।

उनके आदर्शों को प्रतिरूप मानते हुए आज भी डीएवी संस्थान शिक्षा का अलख जगा रहा है। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार ने मनोयोग के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उक्त जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी बी. के. दसौंधी ने दी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *