Advertisement

आईओसी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण विषय पर कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के स्वांग स्थित शिशु शिक्षा सदन में 10 फरवरी को इंडियन आयल कारपोरेशन की ओर से ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण विषय पर इको क्लब शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आईओसी ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण कार्यक्रम प्रतिनिधि संकाय किरण कुमारी ने बच्चों से कई सवाल पूछे। उन्होंने ऊर्जा, पर्यावरण, हरित ऊर्जा, सौर ऊर्जा के बारे में बच्चों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने ऊर्जा और रोजमर्रे के जीवन में पर्यावरण संरक्षण की विधियां भी बताई।

वीडियो द्वारा भी कई जानकारी दी। किरण ने देश में ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में कौन कौन से कार्य किये जा रहे हैं, इसके बारे में विस्तार से बताया गया। जानकारी के अनुसार इको क्लब शिक्षण कार्यक्रम में कक्षा नवम के छात्रों छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम काफी रोचक, शिक्षाप्रद और संतोषप्रद रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नकुल यादव, शिक्षक साधु सिंह, सोनी कुमारी, भगवान दास, अली रजा, पिंकी सोनी, मरियम गोरेत्ती, शांति देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *