जगह-जगह बंद समर्थक सड़क पर तैनात, इक्का-दुक्का वाहनों को छोड़ ट्रांसपोर्टिंग ठप्प
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बेरमो जिला बनाने की मांग को लेकर 29 जनवरी को आहूत बेरमो अनुमंडल बंद का क्षेत्र में व्यापक असर रहा।जगह-जगह बंद समर्थक सड़क पर उतरकर चौराहा को जाम कर दिया, जिसके कारण इक्का दुक्का दोपहिया व् चारपहिया वाहन छोड़ कोयला ढूलाई पुरी तरह बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा 29 जनवरी को आहूत बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल बंद असरदार रहा। कथारा फुसरो मुख्य मार्ग पर जरिडीह मोड़ के समीप एटक नेता सुजीत कुमार घोष स्वयं सड़क पर उतरकर वाहनों के आवजाही पर विराम लगाते दिखे। बड़ी गाड़ियों सहित कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगी गाड़ियों की शून्यता रही।

बताया जाता है कि ललपनियाँ, तुलबुल तथा होसिर चौक पर बंद समर्थकों के साथ जिला परिषद सदस्या तथा भाजपा ओबीसी जिलाध्यक्ष द्वारा सड़क जाम कर दिया गया था, जिसके कारण वाहनों की आवजाही पुरी तरह ठप्प रहा। वहीं गोमियां मोड़ में समिति के सह संयोजक कुलदीप प्रजापति तथा तेनुघाट मुख्य चौक पर स्मिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा व् सचिव वकील प्रसाद महतो द्वारा सड़क जाम किए जाने के कारण वाहनों के आवागमन का व्यापक असर देखा गया।
इस अवसर पर विस्थापित नेता नरेश प्रजापति के नेतृत्व में गोविन्दपुर फेज टू से होने वाले कोयला ट्रांसपोर्टिंग लोहा पुल से छिलका पुल के बीच में बन्द कर दिया गया। यहां बंद समर्थक प्रफुल्ल ठाकुर, फलजीत महतो, मुबारक अंसारी, दौलत सिंह, विनोद प्रजापति, विनोद कुमार दास आदि दिनभर तैनात दिखे।

इसके अलावा अनुमंडल के नावाडीह, चंद्रपुरा, कसमार, जरिडीह तथा पेटरवार में भी बंद समर्थक सक्रिय दिखे, जबकि फुसरो बाजार, करगली गेट, सुभाषनगर चौक, ढोरी कांटा, मकोली मोड़, जैनामोड़, तुपकाडीह आदि जगहों पर बंद का कोई असर नहीं दिखा।
![]()













Leave a Reply