Advertisement

अर्चना अग्रवाल ने की विद्यालय में आधुनिक शिक्षण युक्त स्मार्ट कक्षा का उद्घघाटन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ढोरी स्थित कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में 28 जनवरी को आधुनिक स्मार्ट कक्षा का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन विद्यालय की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल ने किया।

इस मौके पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य कुमार गौरव ने शिक्षकों, अभिभावकों से कहा कि स्मार्ट क्लास आज के समय की मांग है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास की सहायता से बच्चों का नामांकन बढ़ाया जा सकेगा।

विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय ने बताया कि इसमें सभी एप का उपयोग कर स्मार्ट क्लास द्वारा आसानी से बच्चों को पढ़ाया जा सकता है। कहा कि स्मार्ट क्लास बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता में बेहतर सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में विद्यालय की उपाध्यक्ष डॉ पूजा ने बताया कि स्मार्ट क्लास के संचालन से गरीब बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ पूजा, संकुल संयोजक अमित कुमार सिंह, कस्तूरबा विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय एवं प्रभारी प्रधानाचार्य कुमार गौरव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *