Advertisement

रैयत विस्थापित मोर्चा द्वारा मिलन सह वनभोज का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। रैयत विस्थापित मोर्चा जारंगडीह शाखा अध्यक्ष इस्लाम अंसारी के नेतृत्व में 28 जनवरी को वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में मोर्चा समर्थक शामिल हुए।

बोकारो जिला के हद में कथारा गोमिया मुख्य मार्ग पर छिलका पुल के समीप आयोजित वनभोज सह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए रैयत विस्थापित मोर्चा जारंगडीह शाखा अध्यक्ष सह एससी,एसटी/ओबीसी काउंसिल के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आती है। उन्होंने सदस्यों से आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजूटता बनाए रखने की अपील की। साथ हीं कहा कि मोर्चा का बहुत जल्द अपना कार्यालय भवन होगा।

समारोह में इसके अलावा शाने रजा, मुस्ताक अहमद, मोहम्मद बेलाल, असगर हुसैन, शमशूल हक, गुलाम मुस्तफा, मजहरुल हक, ऐहतसामुददीन, बद्री मुंडा, श्याम देव मुंडा, उदय मुंडा, मनोज मुंडा, विकास मुंडा, मोहम्मद अयूब, रहमत आलम, उमर राजा, सलीम, सद्दाम हुसैन, इरफान अंसारी, शाने अहमद, रेसालत हुसैन,अब्दुल रज्जाक, जाफर अली, एससी/एसटी, ओबीसी काउंसिल के शंकर पासवान आदि उपस्थित थे। सभी ने वनभोज का जमकर लुत्फ़ उठाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *