Advertisement

फ्रेडंली मैच में बीएंडके ऑफिसर्स टीम ने यूनियन टीम को हराया

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बिनोद बिहारी महतो करगली फुटबॉल मैदान में बीते 26 जनवरी को फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार बीएंडके ऑफिसर्स टीम और यूनियन प्रतिनिधि की टीम के बीच एक दिवसीय फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। उक्त मैच ऑफिसर्स टीम के कप्तान जीएम के. रामाकृष्णा और यूनियन टीम का कप्तान भोलू खान के नेतृत्व मे खेल खेला गया। जिसमें ऑफिसर्स टीम ने यूनियन टीम को हराया।

मैच के दौरान जीएम के. रामकृष्णा ने कहा कि नये वर्ष की शुरूआत दोस्‍ताना क्रिकेट मैच के साथ किया जा रहा है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि इस मैच का उद्देश्य है कि सावधानी के साथ जीवन को आगे बढ़ाना है। कहा कि सीसीएल का स्‍वर्णिम इतिहास रहा है कि सीसीएल खेल क्षेत्र में भी उल्‍लेखनीय कार्य किया है।

इस अवसर पर यूनियन प्रतिनिधियो ने सीसीएल प्रबंधन का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन होना गौरव की बात है। कहा गया कि उम्‍मीद है कि सीसीएल द्वारा आगे भी इस तरह का आयोजन किया जाएगा। खेल समाप्ति पर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रबंधन टीम की ओर से एसओपी राजीव कुमार, एसओ पीएंडपी एस के झा, बोकारो कोलियरी पीओ अरविंद शर्मा व वी एन पांडेय, एएफएम जी चौबे, भू राजस्व पदाधिकारी बीके ठाकुर, एसओ ईएंडएम जी मोहंती, एसओ सिविल सतीश सिंहा,कार्मिक प्रबंधक मनोरंजन सिंह, पीएन सिंह, आदि।

इंजीनियर वीरेंद्र कुमार, जबकि यूनियन टीम में ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, विनय पाठक, दिलीप मारिक, किशोर कुमार, मनोज पासवान, शक्ति मंडल, अभाष चंद्र गांगुली, राम निहोरा सिंह, पंकज महतो, दीपक महतो, संजय पांडेय, नागेंद्र गुप्ता, सुरेश शर्मा आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *