पूर्व सांसद, विधायक, बीएंडके और ढोरी जीएम ने फहराया तिरंगा
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में बीते 26 जनवरी को जगह जगह हर्ष, उल्लास के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाई गई।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने फुसरो स्थित अपने आवासीय कार्यालय मे झंडोत्तोलन किया। उन्होंने कई जगह झंडोत्तोलन करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार काफी अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया। देश में भाजपा के सिवा कोई विकल्प नहीं है। कहा कि रहिवासियों को स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की कुर्बानी को याद रखना चाहिए तथा देश हित के लिए कुछ अवश्य कार्य करना चाहिए।

मौके पर मघूसूदन प्रसाद सिंह, भाई प्रमोद सिंह, रोहित मित्तल, नवल किशोर सिंह, दिनेश सिंह, सुरेंद्र गिरि, अशोक सिंह, वैभव चौरसिया, भरत वर्मा, मोहम्मद असगर खान आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने राकोमयू कार्यालय ढोरी, राम रतन हाई स्कूल, पुराना वीडियो ऑफिस स्थित कांगेस कार्यालय, अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सहित कई जगह झडोत्तोलन किया।
विधायक सिंह ने पांच नंबर ढोरी स्थित यूनियन ऑफिस में झंडोत्तोलन करने के बाद कहा कि हम सबो को राष्ट्र धर्म का पालन करना चाहिए। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार श्रमिको के विरोध में कानून बना रही है। निजीकरण को प्राथमिकता दे रही है। मौके पर गिरजाशंकर पांडेय, शिवनन्दन चौहान, राजेश्वर सिंह, हरेन्द्र सिंह, गणेश मल्लाह, श्रीकांत मिश्रा, साधु बाउरी, बैजनाथ सिंह, राजेश्वर सिंह, संतोष सिंह आदि उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीएंडके जीएम के. रामाकृष्णा ने करगली स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में तिरंगा फहराया, वहीं ढोरी जीएम एमके अग्रवाल ने ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय एवं ढोरी एरिया अकाउंट ऑफिस में झंडोत्तोलन किया। मौके पर एसओपी प्रतुल कुमार, एएफएम राजीव कुमार, एसओसी उज्जवल कुमार सिंह, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, मजदूर नेता कुंज बिहारी प्रसाद सहित दर्जनो गणमान्य उपस्थित थे।
वहीं बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, ईओ गोपेश कुंभकार ने अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराया। मौके पर उत्तम सिंह, प्रवेज अख्तर, ललन रवानी, रेहाना खातुन, कृष्णा गुप्ता आदि उपास्थित थे।
इस अवसर पर संत मैरी हाई स्कुल जवाहरनगर और बालिका उच्च विद्यालय सुभाषनगर में श्रमिक नेता महेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, नेता जी सुभाष सेवा संघ कार्यालय करगली बाजार में आसुतोष कुमार सिंह, फुसरो व्यवसायी संघ के आर उनेश आदि ने झंडोत्तोलन किया।
फुसरो शास्त्री नगर स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में सचिव महारुद्र नारायण सिंह और निदेशक सुषमा सिंह ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर मनोज सिंह, सुरेश सिंह, निमाय सिंह चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। यूकोवयू कल्याणी शाखा कार्यालय में क्षेत्रीय सचिव भीम महतो और जितेंद्र दूबे ने झंडोत्तोलन किया।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने सुभाष नगर के अपने आवासीय कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कर वर्ष 2023 में शिक्षा एवं कला के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 20 छात्राओं को अपने निजी मद से सम्मानित किया।
![]()













Leave a Reply