Advertisement

आम आदमी पार्टी बोकारो जिला द्वारा सिटी सेंटर सेक्टर में ध्वजारोहण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सिटी सेंटर सेक्टर चार स्थित कार्यालय परिसर में बीते 26 जनवरी को आम आदमी पार्टी द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर आप के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने राष्ट्रध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के पश्चात यहां सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया।

इस अवसर पर आप के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि 75वें गणतंत्र दिवस पर हमें देश के संविधान, संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के सपनों का भारत बनाने का प्रयास करना होगा।

समारोह में प्रदेश कार्य समिति सदस्य विधान चंद्र राय, जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार, शंभुनाथ चौधरी, मंजुला देवी, अर्चना वर्मा, सतीश चंद्र गुप्ता, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अनंत कुमार पांडेय, राजेश कुमार, आजाद कुमार, राकेश रंजन, युधिष्ठिर कुमार, गीता, संध्या, रिंकू, अंशु पटेल, वंदना, राजेश राज, मनोज उपाध्याय, विशाल कुमार, मिथुन, कुणाल, राजू, आर कुमार सहित अन्य ने उपस्थित होकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *