Advertisement

जयंती पर डीएवी कथारा में याद किए गये जननायक कर्पूरी ठाकुर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बीते 24 जनवरी संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय सहित तमाम शिक्षकों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विद्यालय के बच्चों ने उनकी जीवनी का वृत्त प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एन एल मिश्रा ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। अंत में विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय ने भी महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के जीवन के संघर्ष काल को बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर केवल बिहार के मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि उन्होंने समाज में सामाजिक समरसता की लड़ाई भी लड़ी, और समाज के पिछड़े वर्गों का उत्थान भी किया।

प्राचार्य राय ने कहा कि प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति के द्वारा उन्हें भारत रत्न से नवाजा जाने की घोषणा भी कर दी गई है, जो उनके मृत्यु के लगभग 35 वर्षों के बाद संभव हो सका।

ज्ञात हो कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के एक छोटे से गांँव पितौझीया में 24 जनवरी 1924 में हुआ था। तब से उन्होंने अपने जीवन को संघर्ष के काल में रखा और अंत में उन्होंने 18 फरवरी 1988 में जीवन की लीला समाप्त की। अतः कर्पूरी ठाकुर के जीवन से हमें संघर्ष रत रहने की प्रेरणा मिलती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *