Advertisement

डीवीसी द्वारा क्लब मैदान में अंतर्विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता की चैंपियन बनी आरती रानी

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की ओर से 21 जनवरी को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल स्थित क्लब मैदान में अन्तर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल होने वाले खिलाड़ियों को डीवीसी द्वारा होने वाले ऑल वेली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल क्लब मैदान में आयोजित डीवीसी महिला पुरुष कामगारों के बीच दौड़, जेवलिंग थ्रो, लम्बी कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई।

यहां महिला कर्मचारियों के लिए तीन प्रतियोगिता आयोजित किया गया था, जिसमे डीवीसी प्लस टू विद्यालय की वरीय शिक्षिका आरती रानी जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो एवम शॉट पुट तीनों इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर महिला टीम की चैंपियन बनी।

वही सौ मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में प्रथम निशा कुमारी, द्वितीय केरल टुडू, तृतीय छाया कुमारी रहीं। सौ मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम मो.शादर अख्तर, द्वितीय अहमद रज़ा, तृतीय प्रेमचंद एक्का।

चार सौ मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम अहमद रज़ा, द्वितीय श्रीराम शर्मा, तृतीय रंजन कुमार गुप्ता, आठ सौ मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम हेबी सैमुअल, द्वितीय एसआर शर्मा, तृतीय एमएल प्रजापति, एक हजार मीटर लम्बी दौड़ (पुरुष) में प्रथम हेबी सैमुअल, द्वितीय एसआर शर्मा, तृतीय एमएल प्रजापति, दो हजार मीटर (दो किलोमीटर) तेज पैदल चाल (पुरुष) में प्रथम हेबी सैमुअल, द्वितीय एमएल प्रजापति, तृतीय अजित चक्रवर्ती, ऊंची कूद (पुरुष वर्ग) में प्रथम शादाब अख्तर, आदि।

द्वितीय राहुल उरांव, तृतीय अहमद रज़ा, लंबी कूद (पुरुष वर्ग) में प्रथम राहुल उरांव, द्वितीय शादाब अख्तर, तृतीय प्रेमचंद एक्का, शॉट पुट (पुरुष वर्ग) में प्रथम अविनाश सिन्हा, द्वितीय आयुष कुमार सिंह, तृतीय रंजन कुमार गुप्ता, डिस्कस थ्रो (पुरुष वर्ग) में प्रथम कौशलेंद्र तिवारी, द्वितीय अविनाश सिन्हा, तृतीय रंजन गुप्ता, जेवलिन थ्रो (पुरुष वर्ग) में प्रथम अजित चक्रवर्ती, द्वितीय राजू चौधरी, तृतीय रमा शंकर रॉय, प्रतियोगिता के 45 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग के सौ मीटर दौर में प्रथम प्रेमचंद एक्का, द्वितीय रवि सिन्हा, तृतीय एसआर शर्मा, गोला फेंक में प्रथम संजय रॉय, द्वितीय रमा शंकर रॉय, तृतीय हरविंदर सिंह रहे।

इस अवसर पर महिला चैंपियन आरती रानी सहित सफल सभी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद एवं उप महाप्रबंधक बिजी होलकर ने किया। यहां परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुवे कहा कि खेल से तन मन तंदुरुस्त रहता है। साथ ही तनाव भी दूर होता है। यहां कई डीवीसी कर्मचारी व् अधिकारी भी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *