Advertisement

के.बी. कॉलेज के संस्थापक एवं प्रथम प्राचार्य की मनाई गई जयंती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित कृष्ण बल्लभ महाविधालय (के. बी. कॉलेज) के संस्थापक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दुबे तथा कॉलेज के प्रथम प्राचार्य आर. एन. प्रसाद की जयंती मनायी गयी।

कॉलेज के प्रांगण में 14 जनवरी को बरसर सह वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर एल.एन. राय के नेतृत्व में के.बी.कॉलेज बेरमो के संस्थापक सचिव व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे की प्रतिमा एवं प्रथम प्राचार्य स्वर्गीय आर. एन. प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्जित कर उनकी जयंती मनाई गई।

मौके पर रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गोपाल प्रजापति, प्रो. पी. पी. कुशवाहा, प्रो. अमित कुमार रवि एवं कर्मचारी संघ के रविंद्र कुमार दास, रवि प्रकाश यदुवेंदु, शिव चंद्र झा, पुरुषोत्तम चौधरी, बालेश्वर यादव, संजय कुमार, अमर रविदास के अलावा सुरक्षा गार्ड विशेश्वर पासवान एवं दशरथ सिंह आदि ने स्व. दुबे की प्रतिमा एवं स्व. प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया। उक्त जानकारी केबी कॉलेज के मनोविज्ञान विषय के व्याख्याता डॉ प्रभाकर कुमार ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *