भाजपा नेता कुमार अमित ने किया घर-घर जाकर अयोध्या से आए अक्षत का वितरण
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने 14 जनवरी को बोकारो के सेक्टर तीन में घर-घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत और निमंत्रण का वितरण किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता अमित ने रहिवासियों से आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन हर घर में दीया जलाकर दीपावली मनाने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करने का भी आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि अयोध्या का भव्य राम मंदिर देश के धार्मिक और आध्यात्मिक केन्द्र के साथ-साथ समाजिक सद्भाव और समरसता का भी केन्द्र होगा। प्राण प्रतिष्ठा होने से देश में सामाजिक समरसता और सद्भाव बढ़ेगा। यह देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश वासियों के पांच सौ वर्षों की तपस्या इस प्राण प्रतिष्ठा से पूर्ण होने जा रहा है।

अक्षत निमंत्रण वितरण में शामिल भाजपा महिला मोर्चा बोकारो नगर अध्यक्षा ममता गोस्वामी ने कहा कि उनका यह सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम कार्य में वे लगी है। उन्होंने नगरवासियो से आगामी 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर उद्घाटन व् प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर समीप के मंदिरो में जाकर पूजा अर्चना करने की अपील की।
अक्षत वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेता कुमार अमित, महिला नेत्री ममता गोस्वामी के अलावा रतन महतो, अतुल सिंह, हरिओम, कुमार राहुल, अनील कुमार, राजीव कुमार सिंह, विशाल गौतम, कालीकांत तिवारी, मुकुंद मिश्रा अमन, रीशु, निमाई, रोहित आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply