Advertisement

मकर संक्रान्ति की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। मकर संक्रान्ति की पूर्व संध्या पर 14 जनवरी को मुजफ्फरपुर के ब्रहमपुरा निवासी डॉक्टर अरुण शाह के निवास स्थान में राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डॉ प्रियम्बदा दास तथा संचालन डॉ संगीता सागर एवं सविता राज ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संयोजन संस्था की जिलाध्यक्षा ऊषा किरण श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि एक दिन छोड़ के दुनिया से चले जाना है, चोट खानी है यहां और मुस्कुराना है। कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर शहर के कई साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया।

काव्य पाठ करने वालों में डॉ अरुण शाह, डॉ प्रियंबदा दास, विष्णुकांत झा, डॉ उषा श्रीवास्तव, डॉ संगीता सागर, सविता राज, डॉ मिन्टु शर्मा, डॉ.सोनी, अंजनी कुमार पाठक, सत्येन्द्र सत्यम्, रामवृक्ष चकपुरी, डॉ हरि किशोर, मुस्कान केशरी, सौरभ प्रभात, बी के मल्लिक, रेखा शर्मा, मुन्नी चौधरी आदि ने एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुत किया। मौके पर पुष्पा शाह, रवि कुमार, हिमांशु कुमार आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम में आभार ज्ञापन डॉ अरुण शाह ने किया

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *