Advertisement

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त, एसएसपी ने किया सिंदरी का दौरा

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 27 जनवरी को प्रस्तावित धनबाद आगमन कार्यक्रम को लेकर 13 जनवरी की देर शाम जिला उपायुक्त वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी. जनार्दनन सहित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों ने सिंदरी का दौरा किया।

दौरे के क्रम में अधिकारियों के दल ने हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) सिंदरी के हैलीपैड, कल्याण केन्द्र और बलियापुर हवाई पट्टी का निरिक्षण किया। इस अवसर पर धनबाद जिला उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित आगमन और हर्ल सिंदरी के उद्घाटन को लेकर सिंदरी के विभिन्न प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर स्थान को चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही हर्ल प्लांट की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।

इस अवसर पर उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक के अलावा उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एसडीपीओ सिंदरी अभिषेक कुमार, सिंदरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह, डीसी के विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, हर्ल सिंदरी के वाइस प्रेसिडेंट सुरेश प्रमाणिक, एचआर प्रमुख संत सिंह, एचआर प्रबंधक विक्रान्त कुमार, मुख्य प्रबंधक प्रदीप घोष, सुरक्षा पदाधिकारी अरूण कुमार उदगता, एफसीआई सिंदरी के संपदा अधिकारी देवदास व् अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *