विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। चतरोचट्टी में बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया। ऊर्जा मेला में कई गांव के रहिवासियों ने पहुंचकर लाभ उठाया।
जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को गोमिया प्रखंड के हद में चतरोचट्टी में बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया। ऊर्जा मेला में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का ऑन स्पॉट निराकरण, बकाया बिल का भुगतान एवं नये उपभोक्ता बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।
बताया जाता है कि ऊर्जा मेला में चतरोचट्टी सहित हुरलुगं, सीधाबारा, चुट्टे, लोधी, चिपरी, चिदरी आदि गांव के रहिवासीयों ने पहुंचकर लाभ उठाया। सर्वाधिक लाभ नए उपभोक्ता बनने वालों को मिला। बताया जाता है कि नये उपभोक्ता बनने के लिए पूर्व में छः हजार का लागत हुआ करता था, किंतु ऊर्जा मेला में जो भी उपभोक्ता बने उन्हें मात्र 3,750 रूपए का लागत आया।
उक्त ऊर्जा मेला का संचालन विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कथारा के सहायक अभियंता कामेश्वर बैठा ने किया। उल्लेखनीय है कि भाकपा-राजद जन अभियान के संयोजक इफ्तेखार महमूद के पहल पर मेला उक्त मेला का आयोजन किया गया।
मौके पर शाहजहां खातून, अनवर रफी, देवानंद प्रजापति, कमालुद्दीन, बिरालाल किस्कू, दसई रविदास, बंधन महतो, कपील तुरी, ईश्वर महतो, दुलारचंद करमाली, बेंदी के भीम महतो आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply