Advertisement

अक्षत कलश शोभा यात्रा में जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा उलगड्डा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा उलगड्ढा पंचायत जब श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आए पुजित अक्षत कलश शोभा यात्रा निकाला गया।

जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को बोकारो जिला के हद में तेनु-पेटरवार मुख्य पथ पर स्थित उलगड्डा पंचायत के छतरबोरवा से अक्षत कलश शोभा यात्रा प्रारम्भ किया गया। शोभा यात्रा पूरे पंचायत में ढोल नगाड़ों के साथ तथा जय श्रीराम के जय गूंज से गुंजायमान होता रहा।

इस अवसर पर स्थानीय रहिवासी अजय प्रजापति की अध्यक्षता में शोभा यात्रा निकाल कर अक्षत वितरण किया गया। भ्रमण एवं वितरण कार्यक्रम बोकारो जिला संचालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रवि कान्त सिंघला, अजित लोहानी, जयप्रकाश भाई के देख रेख में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से पुजित अक्षत वितरण किया गया। शोभा यात्रा में आसपास के सैकड़ो महिला पुरुष रामभक्त शामिल हुए।

बता दे कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन समारोह है। सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अपील किया गया है कि 22 जनवरी को अपने अपने घरों एवं मंदिर में कम से कम पांच पांच घी का दीप प्रज्वलित करें और रहिवासियों को जागरूक करें।

शोभा यात्रा में पंचायत के मुखिया अरबिंद मुर्मू, उप मुखिया राजू कुमार महतो, सेवा गंझू, जयशंकर प्रजापति, धनेश्वर प्रजापति, महेश प्रजापति, साधु, चंडीदास बाबा, सुशीला देवी, जलेश्वरी देवी, रंभा देवी, गीता देवी, रजिया देवी, खैन्ति देवी, रेणु देवी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *