Advertisement

बरनवाल नवयुवक संघ द्वारा मिलन समारोह का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बरनवाल नवयुवक संघ फुसरो शाखा बेरमो की ओर से 10 जनवरी को फुसरो के दामोदर नदी हथिया पत्थर के समीप मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बरनवाल समाज के आदि पुरुष महाराज अहिबरन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संघ के कार्यकर्ताओं ने अपने समाज के संगठन एक शक्ति को बढ़ाने को लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही चुनावों में राजनीतिक दलों द्वारा राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं दिए जाने को लेकर भी आपस में चर्चा की गयी।

इस अवसर पर उपस्थित समाज के गणमान्य जनों ने संगठन की बेहतरी के लिए अपने-अपने विचार प्रकट किए। तत्पश्चात उपस्थित सदस्यों एवं अन्य ने वन भोज में बने सुरुचि पूर्ण भोजन का आनंद लिया। मौके पर समाज द्वारा अतिथियो को बुके देकर सम्मानित किया गया। साथ ही संघ में नये सदस्यता लिए समाज के अन्य जनों को परिचय पत्र दिया गया।

मौके पर संघ के संरक्षक प्रह्लाद बरनवाल, दयानंद बरनवाल, प्रदीप भारती, अध्यक्ष रामंचद्र प्रसाद बरनवाल उर्फ पप्पू, सचिव पुरुषोत्तम बरनवाल उर्फ पिंटु, कोषाध्यक्ष बिनय बरनवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष गणेश बरनवाल, उप कोषाध्यक्ष अमित बरनवाल, उप सचिव प्रवीण कुमार बरनवाल, सदस्य कैलाश बरनवाल, आदि।

आदर्श बरनवाल, आनंद बरनवाल, मुन्ना बरनवाल, पियूष बरनवाल, रंजीत बरनवाल, सोनू बरनवाल, मनोज बरनवाल, शुभम बरनवाल, अविनाश बरनवाल, विशाल बरनवाल, संजय बरनवाल, सन्नी बरनवाल, संतोष बरनवाल, मनीष बरनवाल, राजेश बरनवाल, सोहन बरनवाल, नीरज बरनवाल, आनंदी बरनवाल आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *