Advertisement

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के करगली बाजार निवासी रवि रंजन सिन्हा की पत्नी रेखा सिंहा का शव उनके आवास पर फांसी से लटका हुआ मिला। मृतका 48 वर्ष की बतायी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया। घटना के संबंध में मृतका के पति रवि रंजन सिन्हा ने बताया कि बीते 9 जनवरी की रात्रि रेखा आवास में बेटी के साथ सोई थी। बाद में वह बेटी के पास से उठ कर बगल के रूम में जा कर फांसी लगा ली।

सुबह जब वह मेरे रूम में पानी लेकर नहीं आई तो में उठ कर बेटी के रूम में गया। देखा कि वह वहां नहीं थी। इसके बाद बगल के रूम में देखा तो अंदर लाइट जल रही थी। रूम खोल कर देखा तो पाया कि वह फांसी से लटकी हुई है।

उक्त घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना की सूचना उसके मायके वालों को दी गई है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *