सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बैंक ऑफ इंडिया शाखा गुआ में रिलेशनशिप मैनेजर मो. फ़िरदौस ने योगदान दिया है।
झारखंड के चाईबासा के रहने वाले रिलेशनशिप मैनेजर फिरदौस की नियुक्ति के उपरांत उन्हें प्रथम बार बैंक ऑफ इंडिया में सेवा करने का अवसर मिला है। योगदान के बाद उन्होंने बताया कि उनका यह सतत प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा समय बैंक सेवा के लिए दिया जाए तथा रहिवासी खाताधारक की हर तरह की असुविधाओं को दूर किया जाए।
उन्होंने कहा कि गुआ एवं आसपास के क्षेत्र में माइनिंग का कार्य मुख्य तौर से है। बावजूद इसके गरीबों के रोजगार के लिए खेती-बाड़ी के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए बैंक की ओर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयास जारी रहेगा, ताकि रहिवासियों को समस्याओं का निराकरण मिल सके।
![]()













Leave a Reply