प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल कुरुक्पनिया मुख्य मार्ग पिलपिलो मोड़ के समीप गड्डे में अनियंत्रित होकर बाईक से गिरने से एक 50 वर्षीय ग्रामीण रामेश्वर मुंडा की मौत हो गई। मृतक बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जरवाबस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामेश्वर मुंडा बीते 8 जनवरी की संध्या नवाडीह प्रखंड उपरघाट के कुंभियाबेड़ा गांव छटीयारी समारोह में शामिल होने गया था। दूसरे दिन 9 जनवरी की अहले सुबह लगभग चार बजे वह अकेले बाइक से बोकारो थर्मल जरवाबस्ती अपना घर आ रहा था कि पिलपिलो मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे वन विभाग द्वारा बनाए गए गहरे गड्डे में गिर गया।
जिससे उसके सर में गंभीर चोट आ गई। समय पर चिकित्सीय उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी मौत घटना स्थल में ही हो गई।
बताया जाता है कि घटना के काफी देर बाद सड़क के बगल से गुजर रहे राहगीरों ने देखा। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय बोकारो थर्मल तथा पेंक थाना की पुलिस को सुबह लगभग सात बजे दिया गया। सूचना के बाद मृतक का परिजन भी घटना स्थल पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि मृतक रामेश्वर मुंडा बोकारो थर्मल केंद्रीय मार्केट में एक दुकान में काम करता था। वही मृतक की पत्नी सारो देवी बोकारो थर्मल प्लांट के अंदर सुलभ शौचालय कंपनी के आधीन काम करने के साथ साथ मेहनतकश मजदूर संगठन समिति की नेत्री है। मृतक के चार पुत्र हैं।
सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पेक थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट ले गई। घटना के बाद मृतक के परिवारवालों का रो रोकर बुरा हाल है। साथ ही मृतक के पूरा गांव में शोक व्याप्त है।
हेलमेट पहनने से बच सकती थी रामेश्वर की जान
मृतक ग्रामीण रामेश्वर ने हेलमेट नहीं पहना था। घटनास्थल पर उपस्थित रहिवासियों का कहना था कि मृतक अगर हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। क्योंकि सर में गम्भीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है।
![]()













Leave a Reply