Advertisement

ठंड से बचाव को लेकर ढ़ोरी मे गरीब बच्चों के बीच बांटे गए गर्म कपड़े

बेरमो विधायक ने मानव सेवा का कार्य किया-संतोष सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह द्वारा दिये गए गर्म वस्त्र को असंगठित कांग्रेस बेरमो के अध्यक्ष संतोष सिंह ने 9 जनवरी को वितरित किया।

जानकारी के अनुसार असंगठित कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिंह ने ठंड से बचाव हेतु बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के न्यू ढांको, पुराना ढांको, कारो कॉलोनी, पानी टंकी न्यू ढांको सामुदायिक भवन में गरीब बच्चों के बीच गर्म कपड़े, स्वेटर का वितरण कर मानव सेवा का कार्य किया। गर्म कपड़े पाकर गरीब बच्चे प्रफुल्लित नजर आए।

इस अवसर पर असंगठित कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिंह ने कहा कि जरूरत के समय में ठंड से ठिठुरते गरीब बच्चों को मदद पहुंचाकर बेरमो विधायक ने मानव सेवा का कार्य किया है। मौके पर टार्जन मुंडा, राजेश मुंडा, टिंकू कुमार, सोनिया देवी, महावीर मुंडा, बिरजू यादव, मनोज कुमार, कपिल पासवान, रामदीप राम, गोंदा आदि रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *