Advertisement

अयोध्या से आये अक्षत कलश के साथ श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रहिवासियों को आमंत्रित करने के लिए लाए गए अक्षत कलश को बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के बाटा गाली, पटेल चौक में आम रहिवासियों के बीच अक्षत बांटा गया।

अक्षत व् श्रीराम मंदिर चित्र पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, सह संयोजक एवं भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह एवं वार्ड पार्षद भारत वर्मा व् भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 8 जनवरी को वितरण किया गया। जिसमें रहिवासियों को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया।

साथ हीं कहा गया कि आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व रामलला के दर्शन का न्योता पूजित अक्षत कलश के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक पहुंचाया जा रहा है। कहा गया कि अक्षत निमंत्रण पूरे देश में गांव-गांव घूमकर डोर टू डोर भेजने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यकर्ता मकर संक्रांति तक मंदिर में पूजित अक्षत लेकर जाएंगे।

साथ ही राम मंदिर का फोटो भी ले जाएंगे। रहिवासियों से यह अनुरोध किया गया कि इस अवसर पर वे पास के मंदिर में एकत्र होकर उत्सव मनाएं। वहीं इस कार्यक्रम को टीवी पर देखने का अनुरोध किया गया। कहा गया कि प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन श्रद्धालु दिपावली मनाएं।

सभी देशवासी उस दिन अपने अपने घरों में दीपक जलाएं एवं मंदिरों में जाकर पूजा पाठ करें। संभव हो तो हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। मौके पर बीएमएस नेता रविंद्र मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य वैभव चौरसिया, निवर्तमान फुसरो मंडल महामंत्री दिनेश सिंह, भरत वर्मा, अशोक पांडेय, धीरज पांडेय, रुपेश कुमार, साहिल सिंह, सुशील कुमार, इशू सिन्हा के अलावा सैकड़ो की संख्या में राम भक्त महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *