Advertisement

श्रीराम मंदिर पूजित अक्षत को चलकरी के गांव मुहल्ले में कराया गया भ्रमण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अंगवाली खंड के चलकरी उत्तरी पंचायत अनुपम हनुमान मंदिर से सैकड़ों सनातन प्रेमियों ने 8 जनवरी को अयोध्या से आये पूजित अक्षत-कलश के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाला। भव्य शोभा चलकरी ग्राम के विभिन्न मुहल्ले में भ्रमण कराया गया। यहां के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई।

ज्ञात हो कि, आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के गर्भ गृह में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुरे देश के घर-घर जाकर अक्षत व पत्रक देकर निमंत्रण दिया जा रहा है। इसके तहत यहां भी सनातन धर्मियों द्वारा अभिमंत्रित अक्षत घर-घर जाकर दिया गया। साथ ही रहिवासियों को उस दिन अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया गया।

मौके पर‌ भाजपा नेता मनोहर नायक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अंगवाली खंड कार्रवाह विकास शर्मा, पुरोहित गोवर्धन बनर्जी, किशन बनर्जी, विक्की बनर्जी, राजेन्द्र ठाकुर, बिजय नायक, उमेश नायक, राम बिलास मंडल, रूद्रेश्वर शर्मा, दिनेश नायक, रामदेव केवट, अशोक ठाकुर, आनन्द रजक, तारा देवी, पद्मा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में रामभक्त कलश यात्रा तथा अक्षत वितरण में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *