एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा स्थित संडे मार्केट की महिलाओं द्वारा दुगधा स्थित दामोदर नदी तट पर वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा इसमें विशेष आमंत्रण पर चंद्रपुरा की पूर्व प्रखंड प्रमुख अनीता गुप्ता सम्मलित हुई।
वनभोज का शुभारंभ नववर्ष के अवसर पर केक काटकर किया गया। सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाए दी तथा लजीज व्यंजन का लुफ्त ली। इस अवसर पर महिलाओं ने अनीता गुप्ता को बेरमो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की बात कही। महिलाओं के अनुसार अनीता गुप्ता बहुत ही समझदार और मिलनसार महिला है।
हमेशा सभी के सुख-दुख में खड़ी रहती हैं। यह हमसभी के अलावा पूरे विधानसभा की चहेती महिला नेत्री है। इस कारण हम सभी चाहते है कि ये प्रमुख से आगे अब विधानसभा का चुनाव लड़ कर विधायक बने। महिलाओं ने कहा कि हम सभी इनका समर्थन करेंगे। अनिता गुप्ता ने कही कि ये महिलाओं को मुझसे बहुत ही स्नेह है।
इस कारण हमेशा अपने हर कार्यक्रम में मुझे बुलाती है। कहा कि नए वर्ष का शुभारंभ नए जोश और उमंग के साथ होना चाहिए, इसी वजह से आज बनभोज और मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। मौके पर बलजीत कौर, सीमा सूबा, सुनीता रजक, सुमन देवी, रणजीत कौर, संगीता शर्मा, जसबीर कौर, सुनीता कुमारी, जसदीप कौर, पलक राज, प्रीति रीयर, इशांत सूबा, दीपा कुमारी, प्रमोद गुप्ता सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply