मुंबई। आईआईटी बाम्बे के 1993 बैच के छात्रों ने संस्थान की बेहतरी के लिए 25 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। इस तरह दी जाने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी रकम है। हर वर्ष अपनी ग्रैजुएशन की मनाने वाले बैच ‘लेगेसी प्रोजेक्ट’ के तहत संस्थान के लिए फंड जुटाते हैं। पिछले वर्ष 1992 बैच ने संस्थान को 9.4 करोड़ रुपये दिए थे। पूर्व छात्र दिवस पर 1993 बैच के छात्रों ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए फंड का एलान किया। इनमें अधिकांश प्रोजेक्ट छात्रों के कल्याण के लिए थे, जिनमें स्कालरशिप प्रोग्राम, होस्टलों में सुविधाएं सुधारने और स्टुडेंट काउंसलिंग प्रमुख थे।
इनमें से कुछ के लिए एक बार में ही पैसा मिल जाएगा और बाकी कुछ ऐसे प्रोजेक्ट हैं कि जब वे एक खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे तब उन्हें फंड दिया जाएगा। 850 पूर्व छात्रों में से करीब 140 ने यह फंड जुटाने की शपथ ली थी। रीयूनियन कमेटी के सदस्य और पूर्व छात्र बालाजी श्रीनिवासन ने कहा कि हम लोगों का मानना है कि हमें जिस क्वालिटी की शिक्षा मिली थी, वह सभी की पहुंच में होनी चाहिए, इसलिए हमारा जोर स्कालरशिप पर है। इसमें सबसे ज्यादा 10 करोड़ रुपयों का सहयोग अभय पांडेय की ओर से आया, जो ए91 पार्टनर्स में जनरल पार्टनर हैं।
![]()












Leave a Reply