प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वाटर फाइनल मैच में जहर एकादश तेनुघाट शिविर संख्या 3 की टीम ने मनोज एकादश की टीम को 4 विकेट से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई।
मनोज एकादश की टीम 7 जनवरी को खेले गये क्वाटर फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दीपक कुमार के 28 गेंदों पर 42 रनों की बदौलत निर्धारित बारह ओवर में 107 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए जहर एकादश की एजाउल के 25 गेंदों पर 48 रन और योगेश नंदन के 8 गेंदों पर 26 रनों के बाद मैच जीत लिया तथा सेमी फाइनल में जगह बना ली।
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एजाऊल को घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका सौरभ सिंह और दीपक यादव, कमेंटेटर की भूमिका शिवम कटरियार और अमन सिंह तथा स्कोरर की भूमिका अनुभव झा और आयुष कटरियार ने निभाई।
![]()













Leave a Reply