Advertisement

गायत्री परिवार द्वारा अयोध्या से पूजीत अक्षत कलश का नगर भ्रमण

वंदे मातरम तथा जय श्रीराम के नारो से गुंजायमान होता रहा वातावरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से पूजीत अक्षत कलश को 7 जनवरी को बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा से नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण शोभायात्रा के दौरान गायत्री परिवार द्वारा नगर वासियों के बीच अक्षत व् श्रीराम मंदिर अनुष्ठान आमंत्रण पत्र सौंपा गया।

जानकारी के अनुसार गायत्री परिवार कथारा द्वारा अयोध्या से पूजीत अक्षत कलश का शोभा यात्रा कराया गया। नगर भ्रमण के क्रम में सैकड़ो नर-नारी श्रद्धालु गण गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा से अक्षत कलश लेकर गायत्री कॉलोनी, राजेंद्र नगर कॉलोनी, ऑफिसर्स कॉलोनी, रशियन कॉलोनी, स्टॉफ कॉलोनी होते कथारा मोड़ शिव मंदिर पहुंचा। यहां से पुनः बोकारो थर्मल पुल के समीप से बोड़िया वस्ती यादव टोला, महतो टोला, तुरी टोला भ्रमण करते हुए पुनः गायत्री ज्ञान मंदिर पहुंचा।

बताया जाता है कि अक्षत कलश शोभा यात्रा में बतौर मुख्य यजमान खिरोधर यादव द्वारा सपत्निक पूजीत कलश लेकर नगर भ्रमण किया गया। वहीं शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा तिरंगा तथा हनुमान पताका के साथ वन्दे मातरम तथा जय श्रीराम का नारा लगाया जा रहा था। जिससे पुरा वातावरण गुंजायमान होता रहा।

इस क्रम में शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा घर-घर जाकर अभिमंत्रित अक्षत व् आमंत्रण पत्र दिया गया तथा कहा गया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर पूजन के अवसर पर अपने पास के मंदिरों तथा देव स्थलों में जाकर अवश्य पूजा करें।

नगर भ्रमण शोभा यात्रा को सफल बनाने में गायत्री परिवार कथारा के पंचदेव प्रसाद यादव, चन्द्रभूषण प्रसाद, हनुमान दयाल सिंह, दीपक वर्मा, दिलीप कुमार, विनय कुमार सिंह, सतीश बर्णवाल, लालबाबू सिंह, पुष्पा सिंह, रीना सिन्हा, बेबी सिन्हा, बंदना सिन्हा, पुष्पा बर्णवाल, सारदा देवी, हेमिया देवी, पुष्पा देवी, रीता बर्णवाल, मंजू देवी, शर्मिला देवी, शीला देवी, पुनम देवी, किरण देवी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *