Advertisement

भाजपा नेता ने करगली बाजार मे बांटे सौ कंबल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली बाजार स्थित नावाखाली दुर्गा मंदिर परिसर मे 6 जनवरी को भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह द्वारा कंबल वितरण किया गया। भाजपा नेता द्वारा ठंड से बचाव के लिए गरीब व असहाय जरूरतमंद रहिवासियों के बीच सौ कम्बल का वितरण किया गया।

कंबल वितरण के अवसर पर भाजपा नेता सिंह ने कहा कि उनके द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। भाजपा फुसरो मंडल नगर महामंत्री दिनेश कुमार सिंह और सुरजीत चक्रवर्ती ने कहा कि लगातार बढ़ रही ठण्ड के प्रकोप से बचाव के लिये भाजपा परिवार कृत संकल्पित है। बताया कि शीतलहर और ठंड से बचाव के लिए भाजपा नेता सिंह ने सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर सराहनीय कार्य किया है।

ज्ञात हो कि कम्बल पाकर जरूरतमंदो के चेहरे खिल उठे। गरीब जरूरत मंदों ने कम्बल पाकर राहत महसूस की। साथ ही कम्बल पाकर गरीबों ने भाजपा नेता सिंह को दुआएँ दी। इस अवसर पर मजदूर नेता धीरज पांडेय, भाजपा नेत्री संतोषी सिंहा व मुस्कान निप्पो, तूफान दत्ता, रामू तांती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *