Advertisement

भाजपा जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय मिलन समारोह का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। भारतीय जनता पार्टी जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय मिलन समारोह 6 जनवरी को आयोजित किया गया। समारोह पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के कांडेनाला स्थित स्थान पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर इस वर्ष होनेवाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी। भाजपा प. सिंहभूम जिला कार्यसमिति सदस्य अजीत सिंह के सौजन्य से आयोजित मिलन समारोह में सामूहिक भोजन के साथ चुनावी रणनीति तैयार किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता शंभू हाजरा ने कहा कि जगन्नाथपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर कमर कस चुकी है। मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला खरसावां के हेमंत सिंह देव एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधानसभा के नेता विपिन पुर्ती शामिल हुए।

मौके पर स्थानीय नेता साहू पुर्ती, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शम्भू हाजरा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष करीम शेख, कोषाध्यक्ष मधुसूदन तुबिद, अशोक पान, संजीव राय, मंगीलाल केराई, मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप, मंडल अध्यक्ष राई भूमिज, बाबूलाल मांझी, अनुज जेराई, संजय बरीक, गौतम महतो, परमेश्वर महतो, मधु महतो, रवि सामद, अर्जुन शरदर, रवि राज दास, आदि।

चेतन गोप, रानी तिरिया, रानी करवा, चंद्र भानु गोप, नरेन्द्र नायक, अमरजीत पान, सुनील गोप, बेबी मैत्रा, उषा सिंकु, उषा हेस्सा, सुवीर पान, बसंती बेहरा, पिंकी चंपिया, शंकर दास, शिवशंकर गुप्ता, धमेंद्र झा, अश्वनी चातर, भानु गोप, खेत्रो मोहन गोप, मिथुन गोप, संजीव मरली, श्यामलाल गोप आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *