Advertisement

डीएवी गुवा के पूर्व छात्र राम कुमार राउत का इटली में मौत, क्षेत्र में मातम

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के नानक नगर गुवा के रहने वाले प्रभु नारायण राउत के पुत्र राम कुमार राउत का इटली में मौत हो गया। वह डीएवी गुवा का पूर्ववर्ती छात्र था। घटना की सूचना के बाद गुवा क्षेत्र में मातम का माहौल छाया हुआ है।

इस संबंध में मृतक राम कुमार के चाचा प्रकाश राउत ने 6 जनवरी को बताया कि उनका भतीजा डीएवी गुवा की पढ़ाई समाप्त कर आगे अध्ययन के लिए पिछले एक साल से इटली गया था। वहां वह एक किराए के मकान में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। बताया कि बीते 2 जनवरी को मकान मालिक ने फोन कर जानकारी दी की राम कुमार का उक्त आवास के बाथरूम में गिरने के कारण मौत हो गई है। खबर सुनते ही घर वालों पर मातम छा गया।

उन्होंने बताया कि मृतक के पिता पुत्र का पार्थिव शरीर लाने के लिए चाईबासा के उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात कर आग्रह किया है। अभी तक मृतक का शव गुवा नहीं पहुंची है। घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि उनके भतीजा की मृत्यु कैसे हुई है, इसकी पूरी जानकारी उनके पास नहीं है। फिलहाल शव गुवा कैसे लाई जाए उसके लिए उपायुक्त से गुहार लगाई गयी है।

इसे लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन से मदद की अपील की है। साथ ही उन्होंने उक्त घटना की जांच करते हुए अविलंब पारिवारिक हित में मृतक राउत के शव को गुवा लाने की गुहार लगाई है।

इस अवसर पर डीएवी गुवा की प्राचार्या उषा राय ने डीएवी के पूर्व छात्र के साथ घटी घटना को दर्दनाक एवं दुखद बताया तथा मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने उक्त घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से मामले में सहयोग की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *