Advertisement

एकता महिला शक्ति संगठन ने मनाया प्रथम वर्षगांठ

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। एकता महिला शक्ति संगठन समूह द्वारा अपना प्रथम वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन कर्ता के तौर पर झारखंड के मद्द निषेध मंत्री, पूर्व विधायक व् दर्जा प्राप्त मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मौजूद रही।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां पंचायत के मध्य दुर्गा मंदिर परिसर में 6 जनवरी को गोमियां प्रखंड एकता महिला शक्ति संगठन की ओर से प्रथम वर्षगांठ सह एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर उद्घाटन कर्ता उत्पाद एवं मध निषेध मंत्री बेबी देवी, मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बबीता देवी पहुंचे।

यहां संगठन की महिलाओं ने अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बेबी देवी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन की महिलाओं की सराहना करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव मदद आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि यह संगठन महिलाओं को सशक्त बनाने और सामाजिक उत्थान की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है।

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं के बीच करोड़ों रुपये की संपत्ति और परिसंपत्तियों का वितरण किया गया है। फूलों झानो आशीर्वाद योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए 25 हज़ार का चेक दिया गया।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत भी महिलाएं लाभान्वित हुई। कहा कि वर्ष 2019 से पूर्व रोजगार व स्वरोजगार के क्षेत्र में झारखंड की महिलाओं का उतना विकास नहीं हुआ था, जितना कि वर्तमान सरकार की उपलब्धियों के बाद हुई है।

विशिष्ट अतिथि बबीता देवी ने संगठन को नववर्ष की बधाई दी और कहा कि महिलाओं की हर सुख-दुख में वे हमेशा साथ खड़ी रहेगी।
मौके पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष अमित पासवान, अनिल स्वर्णकार, ललिता देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, पूजा देवी, पिंकी देवी, मीरा देवी, बसंती देवी, ज्योति देवी सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *