Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्र में नौनीहालों एवं गर्भवती महिलाओं को लगा टीका

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के मैथानटुंगरी स्थित अंबेडकर टोला आंगनबाड़ी केंद्र में 6 जनवरी को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नौनीहालों तथा गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया।

आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित टीकाकरण शिविर में जन्म से लेकर पांच साल तक के 11 बच्चों तथा चार गर्भवती महिलाओं को एंटी टिटनस एवं अन्य टीके लगाये गए। बताया जाता है कि अंगवाली स्वास्थ्य उपकेंद्र की एएनएम कुमारी बबीता द्वारा लाभुकों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर सहिया उषा देवी, सेविका मेनका देवी, बिंदेश्वर कपरदार आदि ने टीकाकरण शिविर को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *