Advertisement

डीएवी गुवा की छात्रा काजल ने कराटे मे दर्जनों मेडल हासिल कर बनाई पहचान

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा निवासी अशोक गुप्ता एवं अनीता गुप्ता की पुत्री काजल गुप्ता ने कराटे में कई मेडल हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाई है।

डीएवी पब्लिक स्कूल गुआ में कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय मे अध्ययनरत 15 वर्षीय बहुमुखी प्रतिमा kec धनी काजल गुप्ता ने कराटे में कई स्थानों में बेहतर प्रदर्शन कर दर्जनों मेडल हासिल की है।

काजल ने मार्शल आर्ट अकादमी गुआ सेंसाई में कराटे परीक्षा में 21 अगस्त 2022 में प्रथम स्थान हासिल की। व्हाइट बेल्ट परीक्षा प्रथम पुरस्कार हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है।

18 दिसंबर 2022 द्वितीय कराटे रेड बेल्ट परीक्षा में प्रथम पुरस्कार स्वर्ण पदक से सम्मानित हो चुकी है। 2 अक्टूबर, 2023 को ऑरेंज बेल्ट परीक्षा प्रथम पुरस्कार स्वर्ण पदक हासिल की है।डीएवी वार्षिक नेशनल गेम्स में नोवामुंडी स्टेडियम में क्लस्टर स्तरीय टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन कर पहचान बना चुकी है।

जानकारी के अनुसार काजल रामगढ़ कराटे अकादमिक टूर्नामेंट के जोनल स्तरीय टूर्नामेंट के प्रदर्शन में यादगार छवि बनाई है। दिल्ली के ताल कोटरा स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट में दोहरा पदक ने उक्त छात्रा की गुवा में पहचान बना दी है। फाइट कर छात्रा काजल ने रजत पदक तथा काटा कराटे फाइट कांस्य पदक हासिल की है।

गुवा महिला समिति पूर्व अध्यक्षा स्मिता गिरी ने काजल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित की है। छात्रा काजल की सफलता पर डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की प्राचार्या उषा राय ने शुभकामना व बधाई देते हुए कहा कि अगर काजल निरंतर प्रयासरत रही व कराटे को लेकर आगे बढ़ते रही तो भविष्य में झारखंड स्तर पर डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा का नाम रौशन करेगी।उन्होंने छात्रा को डीएवी का धरोहर बताते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *