बोकारो। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन से संबंधित मतगणना शनिवार को बीएसएल प्लस टू उच्च विद्यालय, सेक्टर-1/सी (कौशल विकास केन्द्र) में किया गया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत लोधी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य हेतु बुधन रविदास ने मोहन कुमार गंझु को 714 मतो से परास्त कर विजय प्राप्त की। बुधन रविदास को 1009 मत प्राप्त हुए। वहीं मोहन कुमार गंझु को 295 मत मिले।
गोमिया प्रखंड के ही होसिर पूर्वी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य हेतु ठाकुरमनी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी आशा कुमारी को 42 मतो से पराजित किया। ठाकुरमनी देवी को कुल 900 मत प्राप्त हुए। वहीं आशा कुमारी को 858 मत प्राप्त हुआ।
चास प्रखंड के रितुडीह पंचायत में पंचायत समिति सदस्य हेतु वैद्यनाथ प्रसाद ने रमेश कुमार को परास्त कर विजय प्राप्त किये। वैद्यनाथ प्रसाद को 1090 मत प्राप्त हुए। वहीं रमेश कुमार को 240 मत प्राप्त हुआ। खमारबेंदी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य हेतु रूप कुमार उपाध्याय को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 971 मत मिले है। वहीं सुभाष कुमार शर्मा को 819 मत मिला।
चास प्रखंड अंतर्गत घटियाली पूर्वी पंचायत में मुखिया पद हेतु प्रकाश चन्द्र साव निर्वाचित घोषित किये गये। उन्हें 551 मत मिला वहीं दूसरे स्थान पर रहे तारिणी दास को 237 मत मिला। नावाडीह प्रखंड के गोनियाटो पंचायत में मुखिया पद में गणेश सोरेन निर्वाचित हुए। उन्हें 832 मत मिले। जबकि उनके निकटतम को प्रतिद्वन्द्वी राम कुमार मंराडी को 734 मत प्राप्त हुए।

बेरमो प्रखंड अंतर्गत बैदकारो पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 03 हेतु श्री उर्मिला देवी को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 151 मत मिला। वहीं श्री मीना देवी को 94 मत प्राप्त हुआ। गोमिया प्रखंड के पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को अनुमंडल पदाधिकारी -सह- निर्वाची पदाधिकारी बेरमो श्री प्रेमरंजन एवं चास प्रखंड के पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को अनुमंडल पदाधिकारी -सह- निर्वाची पदाधिकारी, चास श्री सतीश चन्द्रा के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
गोनियाटो पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया को अंचल अधिकारी -सह- निर्वाची पदाधिकारी नावाडीह अंगारनाथ स्वर्णकार एवं घटियाली पूर्वी के नवनिर्वाचित मुखिया को अंचल अधिकारी -सह- निर्वाची पदाधिकारी चास वंदना सेजवलकर के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं बैदकारो पूर्वी के वार्ड नं. 03 के नवनिर्वाचित सदस्य को प्रखंड विकास पदाधिकारी -सह- निर्वाची पदाधिकारी बेरमो अखिलेश कुमार के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
मतगणना कार्य के दौरान उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल, आरक्षी अधीक्षक श्री कार्तिक एस, उप विकास आयुक्त श्री रविरंजन, अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, सामान्य प्रेक्षक शशि प्रकाश झा, निदेशक डीआरडीए संदीप कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पूनम मिंज, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर एस रजक, पुलिस उपाधीक्षक नगर ज्ञान रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी जेम्स सुरीन, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply