Advertisement

पेंशन पाने के लिए सात साल से दर-दर भटक रही है 80 वर्षीया विधवा

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बंद पेंशन का पैसा पाने के लिए पिछले 7 वर्षों से दर-दर भटक रही है 80 वर्षीय विधवा झनवा देवी। उसके पेंशन का पैसा झारखंड के बदले में बंगाल जा रहा है। विधवा द्वारा कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाए जाने के बाद भी अबतक परिणाम सिफर रहा है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में अति नक्सल क्षेत्र बड़की सीधाबारा पंचायत के रोला रहिवासी स्वर्गीय रुदन अगरिया की विधवा झनवा देवी को जरकुंडा स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक से 600 रूपये महीना विधवा पेंशन के रूप में जून 2017 तक मिला, किंतु उसके बाद से उसका पेंशन राशि एक जैसे ही खाता संख्या में (402310110000086) बंगाल के लिलुआ हावड़ा स्थित बैंक आफ इंडिया में वहां की एक महिला के खाते में जा रहा है।

स्थानीय बैंक प्रबंधन के अनुसार उसका भी खाता संख्या यही है। इस कारण झारखंड का पैसा वर्ष 2017 से लगातार पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित लिलुआ शाखा जा रहा है। तब से लेकर आज तक झनवा देवी सात वर्षों से चक्कर लगाते लगाते थक चुकी है। बताया जाता है कि विधवा झनवा देवी के पास आज खाने के लाले पड़े हैं। आस लगाकर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भी गुहार लगाई, लेकिन स्थिति ज्यो कि त्यों बनी है।

इस संबंध में चतरोचट्टी पंचायत के मुखिया महादेव महतो ने 3 जनवरी को बताया कि ऐसी कई महिलाएं हैं जिनका पैसा झारखंड से बंगाल जा रहा है। उन्होंने ब्रांच मैनेजर से बात कर जल्द ही इसका हल निकालने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *