Advertisement

अबुआ आवास को लेकर उलगड्डा में ग्राम सभा का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत भवन में अबुआ आवास को लेकर पंचायत के मुखिया अरबिंद मुर्मू की अध्यक्षता में 3 जनवरी को ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत से अबुआ आवास को लेकर लगभग एक हजार आवेदन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें योग्य एवं अयोग्य लाभार्थियों का चुनाव प्रथमिकता के आधार पर करना है।

इस संबंध में पंचायत सचिव अशोक महतो ने बताया कि अबुआ आवास में योग्य लाभार्थियों का चयन ग्राम सभा के माध्यम किया जाना है तथा वैसे लाभार्थी जिसका नाम ऑनलाइन में नही चढ़ा है तो वरिय अधिकारी से संपर्क कर नाम जोड़वा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 5 जनवरी तक दावा आपत्ति दे सकते है।

मौके पर उप मुखिया राजू महतो, पंचायत समिति सदस्य रूमी परवीन, यशोदा देवी, रोजगार सेवक श्यामलाल दास, सुरेश मुर्मू, पिंकी देवी, महेंद्र सोरेन, संतोषी देवी, बबिता देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, सेवा गंझू, चिंता देवी, कौशल्या देवी, आशिया परवीन, कौशर हासमी, गंगा तुरी, लालबहादुर शर्मा, अवध किशोर महतो आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *