Advertisement

शिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट द्वारा कुड़ी पलामू में जागरूकता सह वनभोज

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। श्रीशिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट बोकारो थर्मल की ओर से 2 जनवरी को बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट के आदिवासी बहुल गांव कुरी पलामू में जागरूकता सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गांव एवं विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति ट्रस्ट द्वारा जागरूकता फैलाई गई। साथ ही गांव किनारे गोदो नदी में वनभोज का आयोजन किया गया। यहां श्रीशिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट के सचिव सह संस्थापक भुनेश्वर साहू ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य रहिवासियों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।

साथ ही उपस्थित बच्चों को पढ़ाई के प्रति विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए कहा कि विद्यालय में जो भी छात्र एवं छात्रा सर्वाधिक अंक लायेंगे। उन्हें ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क किताब, कॉपी, कपड़ा आदि पाठ्य सामग्रीयों का व्यवस्था किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2020 में किया गया था। तभी से ट्रस्ट के क्षेत्र के गरीब व असहाय जनों के साथ साथ जरूरतमंद छात्र छात्राओं की मदद व सेवा करती रही हैं। साथ ही ट्रस्ट द्वारा रहिवासियों को नशीली पदार्थों से दूर रहने की भी सलाह दिया जा रहा है।

इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुड़ी पलामू के प्रधानाध्यापक उमेश महतो ने ट्रस्ट के प्रति आभार प्रकट करते हुए। कहा कि पहली बार उनके विद्यालय में किसी संस्था ने आकर गांव में जागरूकता फैलाने के साथ साथ वनभोज का कार्यक्रम आयोजित किया है। जिससे इस सुदूर नक्सल प्रभावित गांव में रहने वाले ग्रामीण व बच्चों में काफी उत्साह है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव सह संस्थापक भुनेश्वर साहू, संस्थापक सदस्य अधिवक्ता तेनुघाट गणेश तिवारी, जोधन नायक, सुदामा साव, शंभु प्रसाद गुप्ता, लोकेश कुमार पांडेय, विद्यालय अध्यक्ष होपन मुर्मू, शिक्षक उमेश कुमार महतो, रामेश्वर मुर्मू, राजकुमार किस्कू, धनेश्वर महतो, राजेश कुमार सिंह, कमल प्रसाद महतो, प्रेमचंद्र महतो, मुकेश हेंब्रम, बबलू हांसदा सहित दर्जनों स्कूली बच्चे मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *