Advertisement

जनवि में बच्चियों को सिखाए जा रहे है आत्म सुरक्षा के तरीके

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में बच्चियों को आत्म सुरक्षा के तरीके सिखाए जा रहे हैं। जिसमें विद्यालय के कक्षा 6 से 9 तक की छात्राओं को सुरक्षा के हुनर सिखाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जनवि तेनुघाट के सभी सीखने वाली छात्राएं काफी खुशी और उत्साह पूर्वक आत्म सुरक्षा के हुनर सीख रही है। वे अपनी सुरक्षा के हुनर सीखने में अपना पूरा जोश और उत्साह के साथ एक से एक करतब सीख रही है।

इस बारे में विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार ने 2 जनवरी को बताया कि लड़कियों को आत्म सुरक्षा सिखाई जा रही है। कहा कि लड़कियों को कहीं भी मुसीबत में खुद को कैसे सुरक्षित रखें, इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग की बहुत ही आवश्यकता थी।

इसके लिए ट्रेनर द्वारा लगभग 20 दिनों से विद्यालय की छात्राओं को आत्म सुरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वे कहीं भी जाए कहीं भी किसी भी तरह की परेशानी हो, खतरा हो उसमें अपने आप को सुरक्षित कैसे निकालें यही ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *