Advertisement

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बोकारो के कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 2 जनवरी को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार बोकारो पहुंचे। जहां बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियो के साथ मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बोकारो परिसदन सभागार में विचार विमर्श किया।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने एईआरओ कार्यालय चास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बूथ वेरिफिकेशन हेतु बूथ क्रमांक 32 राजकृत प्राथमिक विद्यालय चैताटाड़ गए, जहाँ पीएसई/डीएसई एवं प्री फाइल्ड फॉर्म की जांच के बाद स्थानीय रहिवासियों के घर घर पहुंचकर मतदाता पहचान पत्र के बारे मे जानकारी हासिल की।

बोकारो दौरे के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कई मतदाताओं से मुलाकात की और उनसे मतदाता सूची से जुड़े मामलों से संबंधित शिकायतों को जाना। उन्होंने मतदाताओं से बात कर यह जानने का प्रयास किया कि उनके परिवार में किसी का नाम छूटा तो नहीं है। उन्होंने प्रपत्र 6, 7 एवं 8 आदि की जांच करते हुए कई निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक द्वारा पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चास मिथिलेश चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला नजारत उप समाहर्ता कुमार कनिष्क सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *